Connect with us

सरकारी योजनाएं

लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पर जिलधिकारी ने जताई नाराजगी, वसूली में पिछड़े विभागों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

Published

on

अमरोहा (सु.वि.):- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की गई । वैठक के अवसर पर जिलाधिकारी ने वाणिज्य कर, वाहन कर, आबकारी विभाग, वानिकी, खनिज, सिंचाई, विद्युत, मण्डी, गन्ना विभाग, चिकित्सा व स्वास्थ्य, नगर पालिका/नगर पंचायत, स्टांप, परिवहन कर सहित अन्य विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा कर कम राजस्व वसूली वाले विभागों को वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिये।

स्टाम्प वाहन आबकारी खनिज विजली बांट माप वाहन की कम वसूली पर जिलाधिकारी ने चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये साथ ही खनिज विभाग और बांट माप विभाग की सन्तोष जनक वसूली वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।जिला धिकारी ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति ठीक नहीं है वह पिछले माह और दिसम्बर माह की भी प्रगति ठीक कर लें किसी भी स्थिति में वसूली में लापरवाही वर्दाश्त नहीं की जाएगी ।जिलधिकारी ने कहा कि प्रत्येक विभाग को जो लक्ष्य आवंटित किया गया है उसके सापेक्ष अभियान चला कर वसूली कराई जाए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही ही नहीं होनी चाहिए ।

अपेक्षित लक्ष्य सापेक्ष किसी भी स्थिति में वसूली कम ना हो । जिलाधिकारी ने तहसीलों द्वारा की जा रही वसूली के सम्बंध में निर्देशित करते हुए कहा कि जो बड़े बकाये दार हैं उनकी वसूली प्राथमिकता से कराई जाए साथ ही गिरफ्तारी अधिक से अधिक करायी जाए । *तहसील न्यायालय में लंबित वादों का निस्तारण प्राथमिकता से कराएं उपजिलाधिकारी*इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों से धारा 67 ,34 और 116 के न्यायलय में चल रहे वादों की समीक्षा भी किया । वादों के निस्तारण प्राथमिकता से लक्ष्य लेकर और समय निकाल कर कोर्ट केस सुनने और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये ।

जिलाधिकारी ने 05 साल और तीन साल से अधिक के लंबित वादों की समीक्षा किया ।जिलाधिकारी ने कहा कि धारा 67 ,24 ,34 ,116 , के पांच वर्ष और तीन वर्ष पुराने किसी भी तहसील में कोई भी केस लंबित न रहे अभियान चलाकर निस्तारण करें। कोर्ट में जो शपथ पत्र दाखिल होने हैं वह समय से हो जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि पट्टे के सम्बंध में शीघ्रता से आवश्यक कार्यवाही किया जाए । वैठक के अवसर पर अपर जिलधिकारी वित्त एवं राजस्व ब्रजेश त्रिपाठी न्यायिक माया शंकर यादव उपजिलाधिकारी हसनपुर नौगांवा धनौरा अमरोहा सहित अन्य कर करेत्तर से सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending