Connect with us

उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय चौबीस कोसीय तीर्थ परिक्रमा फेरी के अंतर्गत जिला अधिकारी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Published

on

सम्भल ( बहजोई):- जनपद में 5 नवंबर 2024 से आयोजित होने वाली दो दिवसीय चौबीस कोसीय तीर्थ परिक्रमा फेरी के दृष्टिगत आज जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई तथा मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट द्वारा गवां मार्ग सम्भल स्थित प्राचीन तीर्थ श्री वंश गोपाल कल्कि धाम तथा तथा चंदौसी रोड़ स्थित क्षेम नाथ तीर्थ एवं परिक्रमा के मार्ग का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि परिक्रमा मार्ग पर झाडी कटान एवं साफ़ सफाई सुनिश्चित की जाए।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सम्भल वंदना मिश्रा, खंड विकास अधिकारी सम्भल प्रेम पाल सिंह एवं पश्चिमी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा राजेश सिंघल , अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सम्भल डाॅ मणिभूषण तिवारी एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
जारी जिला सूचना कार्यालय सम्भल



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending