Trending
अंधेरी मुम्बई में हुआ द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल के निर्देशक सनोज मिश्रा के नए कार्यालय का उद्घाटन
मुंबई (गिरजा शंकर अग्रवाल) – हिंदी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल से सुर्खियों में आये फ़िल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने अब मुम्बई में अपना नया दफ्तर खोल लिया है । सनोज मिश्रा फिल्म्स नाम दे खुले इसी दफ्तर से वे अपनी भविष्य की फिल्मों के निर्माण का काम देखेंगे । पिछले कई महीनों से सनोज मिश्रा अपनी फिल्म द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल को लेकर सेंसर बोर्ड के साथ टकराव की मुद्रा में आ चुके थे । सनोज मिश्रा का कहना था कि सेंसर बोर्ड ने उनके साथ दोहरा रवैया अपनाया है , जबकि उन्होंने भारतीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के नियमों के अनुसार ही अपने फ़िल्म का निर्माण किया है । सनोज मिश्रा अक्सर लीक से हटकर मुद्दों पर आधारित फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं । उन्होंने अपने कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब यहीं से वे आगे आने वाले समय मे अपनी फिल्मी यात्रा को जारी रखेंगे और अभी हाल फिलहाल कुछ प्रोजेक्ट्स पाइप लाइन में हैं जिनके प्री प्रोडक्शन का काम वे यहां से करना शुरू कर रहे हैं ।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
