Connect with us

bjp news

महेंद्र सिंह खड्गवंशी के अथक प्रयासों से हुआ महाराणा प्रताप की प्रतिमां का अनावरण

Published

on

हसनपुर/अमरोहा:- हसनपुर में रहरा अड्डे के पास महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने किया। साथ ही भाजपा के द्वारा कराए गए विकास कार्यों का बखान किया।
हसनपुर मे रहरा अड्डे के पास तिराहे पर हसनपुर विधानसभा के विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया। वहीं इसी दौरान विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने पूर्व की सरकारों में हुए दंगे को लेकर भी पूर्ववर्ती सरकारों पर हमला बोला और साथ ही कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार है किसी की हिम्मत नहीं हे की कोई दंगा कर दे। पहले सड़क पर चलते व्यक्ति के साथ कभी भी कोई भी घटना घट जाती थी। लेकिन आज महिलाएं सुरक्षित हैं आज हमारी बहन बेटी दिन में नहीं बल्कि रात में भी आसानी से कहीं भी आ जा सकती हैं। घूम फिर सकती हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पहले की सरकारों में महिलाओं का घर से निकलना भी दुभर हो गया था। वही इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह खड्गवंशी ने सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया और कहा कि यह सब कुछ तभी संभव हो सका है जब उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है और केंद्र में भी बीजेपी की सरकार है। आगे कहा कि 2024 में फिर से आपसे आग्रह है कि भारतीय जनता पार्टी को वोट दें और केंद्र में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का काम करें। इस दौरान विधायक महेंद्र सिंह खड़कवंशी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजपाल सैनी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, हसनपुर मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, रुखालु मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह खड़गवंशी, उझारी मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी, व्यापारी मंडल के जिला अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, नंदन खड़गवंशी, मंडल महामंत्री संजय राणा , मंडल महामंत्री राजू खड़गवंशी, ग्राम प्रधान डगरोली धर्मपाल खड़गवंशी, पूर्व प्रधान झंडी सुरेश खड्गवंशी, शीशपाल खड्गवंशी, जितेंद्र खड्गवंशी, भोले खड़गवंशी, बूथ अध्यक्ष रुखालू इंद्रपाल खड़गवंशी, रुमाल सिंह खड्गवंशी, नंदराम सिंह खड्गवंशी, भोजराम खड़गवंशी, सतपाल सिंह खड़गवंशी, नगर पालिका ईओ व नगर पालिका के सभी सभासद गण उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending