Connect with us

उत्तर प्रदेश

भैया दूज को लेकर मथुरा में है अलग मान्यता यमुना में भाई बहन करते हैं एक साथ स्नान

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। देशभर से हजारों श्रद्धालु मथुरा आये और ब्रह्म मुहूर्त से ही यमुना स्नान शुरू हो गया। यम की फांस से मुक्ति पाने की अभिलाषा लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्घालुओं भाई-बहनों ने एक साथ यमुना स्नान किया।


भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैयादूज देश भर में मनाया जा रहा है, लेकिन मथुरा में इसे लेकर कुछ अलग ही धार्मिक मान्यता है। यहां इस दिन यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर भाई-बहन यमुना में डुबकी लगाते हैं। मथुरा के यमुना तट पुण्य विश्राम घाट पर यमुना धर्म राज का प्राचीन मंदिर है। स्नान के बाद भाई बहन इनका दर्शन करते हैं। यमुना जी को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और धर्मराज को काला वस्त्र अर्पित करते हैं।


यम द्वितीया पर यमुना घाटों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। विश्राम घाट तथा उसके आसपास के सभी घाटों पर बल्लियां बांध दी हैं। यमुना में 25 फीट तक श्रद्घालुओं के स्नान सुनिश्चित करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। यहां पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई। यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending