Connect with us

Trending

नौकरी पाकर चयनित छात्र-छात्राओं में ख़ुशी का लहर, आगामी आठ जुलाई से होगी सभी चयनित छात्र -छात्राओ की ज्वाईनिंग

Published

on

अमरोहा के राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय / संस्थान में देश की प्रतिष्ठित मैकेनिकल/ इलेक्ट्रिकल कम्पनी पी.आई.सी.एल. लिमिटेड द्वारा कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव- 2024 का आयोजन किया गया, जिसमें गजरौला एवं मेरठ परिसर के 300 से अधिक छात्र-छात्राओ ने प्रतिभाग किया। कई राउण्ड के कठिन साक्षात्कार के बाद कम्पनी ने 27 छात्र-छात्राओ को जॉब के लिए चयनित कर संस्थान प्रबन्धन के साथ मिलकर उनको ऑफर लेटर प्रदान किये । वैंकटेश्वरा समूह संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी ने चयनित छात्र-छात्राओ को शुभकामनाऐं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कौशल विकास के द्वारा वैंकटेश्वरा के छात्र-छात्राऐ देश-विदेश में सफलता का परचम लहरा रहे है । हम अपने यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओ को शानदार, सुरक्षित एवं स्थायी कैरियर देने के लिए दृढ संकल्पित है । वैंकटेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के डा. सी.वी. रमन सभागार में “कैम्पस प्लेसमेन्ट ड्राईव-2024” का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि, प्रतिकुलाधिपति डा. राजीव त्यागी, नवनियुक्त कुलपति प्रो.(डा.) कृष्ण कान्त दवे, कम्पनी के प्रबन्धक एच.आर. अखिलेश यादव एवं सहायक मैनेजर विक्रम सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी डा. अनिल जायसवाल आदि ने सरस्वती माँ के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया । अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष डा. सुधीर गिरि ने कहा कि वैश्विक मंदी एवं कोरोना महामारी के बाद भी देश के स्किल्ड युवाओ विशेष रूप से इंजीनियरिंग, आई.टी., प्रबन्धन एवं वाणिज्य सेक्टर में ढेरो रोजगार सम्भावनाएं है । आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्किल इण्डिया-डिजीटल इण्डिया जैसी कल्याणकारी शानदार योजनाओ से प्रेरणा लेकर देश निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है । हम अपने यहाँ अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओ को एक सुरक्षित कैरियर देने के लिए प्रतिबद्ध है । हमारे यहाँ इंजीनियरिंग, प्रबंधन एवं बिजिनेस स्टडीज के छात्र-छात्राऐ देश विदेश मे उच्च पदो पर कार्यरत है ।


इस अवसर पर ग्रुप सीईओ अजय श्रीवास्तव, कुलसचिव डा. पीयूष पाण्डेय, प्लेसमेंट अधिकारी डा. अनिल जायसवाल, डीन इंजीनियरिंग डा. आशुतोष सिंह , डा. राजेश सिंह, डा. सर्वानन्द साहू, डा. दिव्या गिरधर, आई.टी. हेड विशाल शर्मा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट मैनेजर सौरभ मित्रा, सलाहकार आर.एस. शर्मा, मारूफ चौधरी, डा. सचान, डा. चारू अग्रवाल एवं मेरठ परिसर से डा. प्रताप सिंह, अरूण गोस्वामी, डा. विवेक सचान, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे ।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending