Connect with us

उत्तर प्रदेश

कस्बे में नहीं है अलाव की व्यवस्था ,कचरा जलाकर ठंड से बच रहे लोग

Published

on

छाता/मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- ठंड का असर गरीबों के साथ-साथ पशुओं पर भी पड़ रहा है। बढ़ती हुई ठंड का असर मथुरा जिले की छाता में भी है,लोग ठंड में बुरी तरह प्रभावित हैं। ऐसी हालत में गरीबों के बीच में कंबल वितरण के साथ-साथ अलाव जलाने की भी व्यवस्था किए जाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की है।ठंड की ठिठुरन के कारण हर कोई अपने-अपने घरों में दुबके पड़े हैं, बड़ी मुश्किल से लोग जरूरी काम करने के लिए बाहर निकल रहे हैं, आलम ये है कि शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है,वहीं फुटपाथ पर रहने वाले लोग, रिक्शा चालक, ठेला चालक और राहगीरों के लिए सर्दी मुसीबत बनकर आई है, ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इधर ठंड के बढ़ने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा अभी तक अलाव जलाए जाने की कोई व्यवस्था नहीं है। जिससे लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिल सके ,लोग कचरा, लकड़ी चुनकर जलाकर ठंड कम कर रहे हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending