Connect with us

Trending

ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ नहीं होगा वर्दासत, अभियान चलाकर की जायेगी कार्यवाही

Published

on

अमरोहा(सब का सपना):- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई बैठक मे दिये गये निर्देश के अनुपालन की समीक्षा कर आवश्यक जानकारी लेकर सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग बैठक के तीन दिन उपरांत बैठक की अनुपालन आख्या परिवहन विभाग को उपलब्ध करा दें।


जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी बृजेश कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रीट वेंडर के लिए स्ट्रीट जॉन बनाया जाए जिसमें पार्क एवं पार्किंग की उचित व्यवस्था हो। उन्होंने NH पर गति सीमा के बोर्ड लगाए जाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी आवश्यक जगहों पर रिफ्लेक्टर लगवाया जाए उसके साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध कट और ब्लैक स्पॉट बंद किए जाएं जहां पर आवश्यक हो वहां पर कट भी बनाया जाय। कहा कि संभागीय परिवहन अधिकारी अभियान चला कर डग्गामार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई करें इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न हो।


जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई भी खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए यह उनके जीवन से संबंधित है अधिक से अधिक लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। रोड के किनारे के जो विद्यालय हैं जनपद में वहां पर स्पीड ब्रेकर प्राथमिकता के साथ होने चाहिए ।जिलाधिकारी ने कहा कि संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अभियान चलाकर बिना सीट बेल्ट, हेलमेट वाहन चलाने पर कार्यवाही की जाये। निर्धारित सीमा में वाहन न चलाने वाले चालको के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही हो। सड़क सुरक्षा के नियमों के साथ खिलवाड़ न किया जाए। सड़क सुरक्षा की बैठक को प्रभावी बनाया जाए । जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिये अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करें। जनपद में जो भी अनरजिस्टर्ड और एक्पायर रजिस्टेªशन वाले वाहन चल रहे हैं सघन चेकिंग कर पकड़ा जाये उन्हें बन्द कराया जाए।


इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बृजेश त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अमरोहा बृजेश कुमार संभागीय परिवहन अधिकारी महेश कुमार शर्मा, अधिशासी अभियंता विद्युत, पी0डब्ल्यू0डी0, सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अनिल कुमार जग्गा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending