अपराध
गए थे चोरी करने, घर मलिक के जागने पर कर दी थी उसकी हत्या
पुलिस ने किया अमर सिंह हत्याकांड का खुलासा
बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- जनपद के थाना ककोड क्षेत्र में हुई अमर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जनपद रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में प्रेस वार्ता कर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना कपूर पर वादी दीपक पाल पुत्र अमर सिंह निवासी मकान नंबर 89 मोहल्ला पाल छोटा चौक थाना मंडावली ईस्ट दिल्ली ने थाना ककोड पर तहरीर देकर जानकारी दी थी की रात्रि में अज्ञात अभियुक्त द्वारा थाना काकोड क्षेत्र अंतर्गत गांव आजमपुर हुसैनपुर में वादी के पिता अमर सिंह की हत्या कर दी गई है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना काकोड पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। जिस पर गहनता से जांच के बाद पुलिस ने गांव के ही सेवा भाटी पुत्र रवि कुमार भाटी को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो तो प्रकाश में आया कि अमर सिंह के घर में सेवा चोरी के उद्देश्य से गया था। चोरी करते समय अमर सिंह की नींद टूट गई और अपने आप को बचाने के चलते उसने चारपाई की पाटी से वर्कर अमर सिंह को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक चारपाई का पाया आल्हा कत्ल एक स्कूटी नंबर यू पी 13 बी एल 8653 मृतक का आधार कार्ड दिल्ली जल बोर्ड का आईडी कार्ड डीएल निर्वाचन पहचान पत्र व यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड मृतक की घड़ी एक इनवर्टर एवं चार कट्टे करीब 2 कुंतल गेहूं भी बरामद कर लिए हैं।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
