सरकारी योजनाएं
इस बार जनवरी में राशन कार्ड धारकों को गेहूं व चावल के साथ मिलेगा बाजरा
मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- अब राशन कार्ड धारकों को जनवरी माह में आवंटित खाद्यान्न गेहूं चावल के साथ पांच किग्रा बाजरे का वितरण किया जाएगा।निःशुल्क अन्त्योदय के कार्ड पर 17 किग्रा गेहूँ, 13 किलोग्राम चावल एवं पांच किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा) व पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट 1.70 किलोग्राम चावल, 2.30 किग्रा गेहूं एवं एक किग्रा बाजरा (कुल पांच किग्रा) को वितरण छह से 25 जनवरी तक वितरण किए जाने के निर्देश सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को दिये गये हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया है कि उक्त अवधि में अन्त्योदय के कार्ड पर 17 किग्रा गेहूँ, 13 किग्रा चावल एवं पांच किग्रा बाजरा (कुल 35 किग्रा) व पात्र गृहस्थी कार्ड पर प्रति यूनिट 1.70 किग्रा चावल, 2.30 किग्रा गेहूँ एवं 1 किग्रा बाजरा (कुल 5 किग्रा) निरूशुल्क वितरण अवश्य प्रापत कर लें। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी तक तक ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा एवं आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं को प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोवाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से निःशुल्क 25 जनवरी को वितरण किया जायेगा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
