Connect with us

Blog

राज्य मंत्री संजय गंगवार ने तिगरी मेले की समीक्षा की, अधिकारियों को दिये यह निर्देश

Published

on

tigry ganga mela

Tigri Ganga Mela – उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गन्ना विकास चीनी आयुक्त उत्तर प्रदेश संजय गंगवार द्वारा गंगा मेले तिगरी की तैयारी की समीक्षा कोतवाली तिगरी में की गई । इस अवसर पर मेला प्रभारी / अपर जिला अधिकारी न्यायिक श्री माया शंकर यादव जी ने मंत्री जी को की गई तैयारी के संबंध में एक-एक करके विभाग बार जानकारी हासिल कराया । बताया कि मेला को सुन्दर आकर्षक दिव्य भव्य बनाने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं को दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

मेले को 17 जोन 8 सेक्टर में बांटा गया

मेला सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया जाएगा इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है । मेलो को 17 सेक्टर 8 जोंन में बांटा गया है प्रत्येक जोन में पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं 15 किलोमीटर की रोड बनाए जा रही है रोड़ों के चौड़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है । 1700 नल लगाए जा रहे हैं 2000 शौचालय बनाए जा रहे हैं जगह-जगह और मुख्य चौराहा पर सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जा रहे हैं । श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 135 बसें चलाई जा रही हैं पूरा मेला सीसीटीवी कैमरे से लैस रहेगा 20 गोताखोर और 20 नाव लगाई गई हैं । मंत्री जी ने कहा कि मेला दिव्य भव्य होना चाहिए किसी भी प्रकार की श्रद्धालुओं को समस्या नहीं होनी चाहिए कहा की घाटों की व्यवस्था अच्छी होनी चाहिए ताकि श्रद्धालुओं को स्नान करने में कोई दिक्कत ना हो गोताखोरों के पास लाइफ़ जैकेट अवश्य हो । मेला में गंदगी नहीं होनी चाहिए पर्याप्त सफाई कर्मी लगा दिए जाएं और उनकी एक निश्चित ड्रेस भी होनी चाहिए। खोया पाया केंद्र बनाया जाए खोया पाया केंद्र में पर्याप्त स्टाफ की तनाती हो किसी को भी मेला में खो जाने पर परेशानी ना हो

मेले में मिलेगी इलाज की पूर्णता व्यवस्था

एक कंट्रोल रूम भी बनाया जाए । कहा की मेला ऐसा हो कि किसी भी श्रद्धालुओं को असुरक्षा की भावना महसूस न हो मेला शांति पूर्ण होना चाहिए मेला प्रयागराज कुंभ की थीम पर सुंदर व आकर्षक हो । कहा की सड़कों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए सड़के पर्याप्त हो और चौड़ी और गुणवत्तापूर्ण हों। चिकित्सा व्यवस्था के संबंध में निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी श्रद्धालु को चिकित्सा के अभाव में भटकना न पड़े डॉक्टरों की तैनाती कर दिया जाए अस्पताल में मुख्य दवाएं अवश्य उपलब्ध हो ।निर्देशित करते हुए कहा कि मेले में स्थानीय उत्पादों की स्टाल भी लगाया जाए कृषि यंत्र कृषि यंत्रों उत्पादों के स्टॉल लगाकर लोगों को जानकारी दिया जाए । किसान गोष्ठी आयोजित किया जाए वहां पर नैनो यूरिया पर विशेष चर्चा किया जाए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन हो घाटों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहने चाहिए। यह सुनिश्चित हो कि किसी भी श्रद्धालु को परेशानी का सामना न करना पड़े आस्था की इस पर्व में सभी श्रद्धालु आए और पुण्य लाभ लेकर शांतिपूर्ण गंगा स्नान कर अपने घर जाएं । समीक्षा बैठक के बाद माननीय मंत्री जी द्वारा मेला स्थल का निरीक्षण कर घाटों की व्यवस्था को भी देखा गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री राजेश कुमार त्यागी जी पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर अनुपम सिंह जी अपर पुलिस अधीक्षक अपर जिला अधिकारी न्यायिक अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस उप जिलाधिकारी धनोरा परियोजना निदेशक जिला विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री उदय गिरी गोस्वामी जी अभिनव कौशिक जी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending