अपराध
शराब के ठेके पर सेल्समैन व ग्राहक के बीच हुए विवाद के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार
अमरोहा (सब का सपना):- पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मंडी धनौरा पुलिस द्वारा शराब के ठेके पर हुए विवाद, मारपीट एवं पथराव के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों पक्षों के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बता दें कि बुधवार को थाना मंडी धनौरा क्षेत्रान्तर्गत लाडनपुर चौराहे स्थित शराब के ठेके पर शराब खरीदने के दौरान सेल्समैन एवं ग्राहक के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया था, जिसके उपरांत दोनों पक्षों में गाली-गलौच, मारपीट एवं ईंट-पत्थर चलने की घटना हुई थी।प्रथम पक्ष की ओर से वादी सोमदत्त शर्मा पुत्र ज्ञानेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मोहउद्दीनपुर थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा, जो शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है, की तहरीर के आधार पर थाना मंडी धनौरा पर मु0अ0सं0 153/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/125 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
वहीं द्वितीय पक्ष की ओर से वादी ग्राहक पंकज उर्फ जयविन्द्र पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम शब्दलपुर खुर्द थाना चांदपुर जनपद बिजनौर की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 152/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/118(1)/125/110 बीएनएस पंजीकृत किया गया था।थाना मंडी धनौरा पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में अभियुक्त सोमदत्त शर्मा पुत्र ज्ञानेन्द्र शर्मा निवासी ग्राम मोहउद्दीनपुर थाना मंडी धनौरा जनपद अमरोहा एवं पंकज उर्फ जयविन्द्र पुत्र जबर सिंह निवासी ग्राम शब्दलपुर खुर्द थाना चांदपुर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।कानून एवं शांति व्यवस्था सामान्य है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
