Connect with us

Sambhal news

हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की अनोखी मिसाल, महिला की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

Published

on

संभल(सब का सपना) अफसर अली:- जिले में उस समय हिंदू-मुस्लिम एकता की एक हृदयस्पर्शी मिसाल देखने को मिली, जब एक मुस्लिम व्यक्ति ने गंभीर रूप से बीमार हिंदू महिला की जान बचाने के लिए अपना खून दान किया। इस नेक काम ने न केवल एक जान बचाई, बल्कि क्षेत्र में भाईचारे का संदेश भी फैलाया।दरअसल, ग्राम पट्टी की रहने वाली सुनीता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें संभल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच में उनका हीमोग्लोबिन स्तर मात्र 5 ग्राम प्रति डेसीलीटर पाया गया।

डॉक्टरों ने तुरंत ब्लड ट्रांसफ्यूजन की सलाह दी, लेकिन परिवार में कोई उपयुक्त डोनर उपलब्ध नहीं था।परिवार वालों को किसी ने ‘इंडियन ब्लड ग्रुप संभल’ के बारे में बताया, जो जरूरतमंदों को लगातार रक्त उपलब्ध कराने का काम कर रहा है। जैसे ही ग्रुप के संस्थापक नवेद शान को इसकी सूचना मिली, उन्होंने फौरन दीपा सराय निवासी ग्रुप सदस्य गुलाम नबी को जानकारी दी।

गुलाम नबी ने बिना देर किए सारी जांच कराई और सक्सेना ब्लड बैंक पहुंचकर सुनीता के लिए अपना खून दान कर दिया।इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। खासकर उस माहौल में, जहां कुछ लोग धर्म के नाम पर दूरी बनाए रखते हैं, गुलाम नबी का यह कदम इंसानियत की मिसाल बन गया।गुलाम नबी ने कहा, कुछ लोग ऐसी ही बातें फैलाते हैं जो समाज को बांटती हैं, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हमारे लिए पहले इंसानियत आती है। इसी इंसानियत के चलते मैं सुनीता जी के लिए खून देने आया। मैं सभी से अपील करता हूं कि रक्तदान जरूर करें, क्योंकि इससे किसी की जान बच सकती है।

यह घटना संभल जैसे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश दे रही है, जहां लोग एक-दूसरे की मदद को आगे बढ़कर कर रहे हैं। स्थानीय लोग इस भाईचारे की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि ऐसी मिसालें समाज को एकजुट रखेंगी।

Trending