Connect with us

Sambhal news

महारानी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में दूसरे दिन भी कॉलेजों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Published

on

चंदौसी/सम्भल (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- महारानी अहिल्याबाई होल्कर के त्रिशताब्दी स्मृति वर्ष अभियान के दूसरे दिन बीएमजी इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सभासद अमन कोरी एवम मुख्य वक्ता अभियान संयोजक डॉ टीएस पाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम अहिल्याबाई के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित करके अभिवादन किया। मुख्य वक्ता डॉ टीएस पाल ने कहा अहिल्याबाई होल्कर के मुख्य योगदानों में से एक 12 ज्योतिर्लिंगों में सोमनाथ मंदिर है जिसका जीरणद्धार महारानी अहिल्याबाई होलकर ने करवाया साथ ही बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर भी उन्ही की देन है।

इस प्रकार उन्होंने देश की प्रगति में विशेष योगदान दिया।सभासद अमन कोरी ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जगाया उन्होंने मछली, पशु-पक्षी, नदी, तालाब, कुएं-बावड़ी, पेड़-पौधे यहां तक कि मिट्टी के संरक्षण की तक बात की बात की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सीमा सागर ने संचालन करिश्मा अग्रवाल ने किया।

एसएम कॉलेज में मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज कठैरिया एवम मुख्य वक्ता अनुसूचित वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चंद्रसेन दिवाकर छोटू ने शुभारम्भ कराया। मुख्य अतिथि मनोज कठैरिया ने बताया भाजपा अहिल्याबाई होल्कर के 300 वी जयंती दस दिवसीय अभियान के रूप में मना रही है ताकि जन जन तक उनके आदर्श एवम उनके द्वारा जनहित में कराए गए पहुंचा सके।चंद्रसेन दिवाकर छोटू ने कहा अहिल्याबाई के शासन में मालवा में अपेक्षाकृत शांति, समृद्धि और स्थिरता थी और उनकी राजधानी महेश्वर को साहित्यिक, संगीत, कलात्मक और औद्योगिक गतिविधियों का केंद्र बना दिया गया था। अध्यक्षता प्रधानाचार्य राजेश गुप्ता ने तथा संचालन एके सिंह ने किया।

श्री सनातन धर्म बालिका कॉलेज में मुख्य अतिथि सभासद तरुण कुमार नीरज, प्रधानाचार्य सुषमा कुमारी ।नानक चंद्र आदर्श इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री इंद्रपाल सिंह चौहान, प्रधानाचार्य सुषमा उपाध्याय ने कार्यक्रम सम्पन्न कराए जिसमे भाषण, वाद-विवाद प्रतियोगिता, अहिल्याबाई जीवन पर पर रंगोली, बालिकाओ की मैराथन दौड़ कराकर प्रथम ,द्वितीय एवम तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियो को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending