Trending
विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने किया प्रतिभाग
अमरोहा/यूपी;– जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी की अध्यक्षता में विकासखंड जोया के ग्राम भटपुरा माफी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व बेहतर कार्य करने वाले विभागों के कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ से प्रसारित विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाइव प्रसारण को जिलाधिकारी जी की उपस्थित में अधिकारियों कर्मचारियों लाभार्थियों और ग्राम वासियों द्वारा सुना गया। कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न लाभार्थी जो की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो चुके थे, उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर किया । जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं जो चलाई जा रही है, उनका लाभ जो अभी तक नहीं ले पाए हैं वंचित रह गए हैं उनको भी लाभ दिलाए जाने का है। उन्होंने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यह सुनिश्चित करें कि जितनी भी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं इस लगने वाले कैंप में सभी वंचित लाभार्थियों को जोड़ा जाए। कोई भी लाभार्थी योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। शतप्रतिशत लाभ मिलना चाहिए पूरे ग्राम को संतृप्त किया जाना चाहिए । कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र उपनिदेशक कृषि खंड विकास अधिकारी जोया सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी गण मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
