hospital
अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
शिकारपुर (मनोज गिरि) सब का सपना:- नगर के सरकारी अस्पताल में एक गम्भीर मामला सामने आया है जहां प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। मृतका 24 वर्षीय अन्नू अग्रवाल जो कि मौहल्ला चेनपुरा की निवासी थी घटना की जानकारी के अनुसार, अन्नू को उनके पति जितेन्द्र अग्रवाल द्वारा प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव के बाद जब परिजन उन्हें घर ले गए तो उनकी तबियत अचानक बिगड़ने लगी परिजन तुरन्त उन्हें वापस अस्पताल ले गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और महिला की मृत्यु हो गई।
परिजनों ने अस्पताल स्टाफ, विशेषकर नर्स पर गम्भीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मौत के सही कारणों की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
