Connect with us

Trending

अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम,पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

Published

on

रहरा (मनोज शर्मा) सब का सपना:- थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। सोमवार की दोपहर रहरा थाना क्षेत्र में अलीगढ़ मार्ग पर बालाजी मंदिर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई थी। जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव की शिनाख्त कराने का भरसक प्रयास किया। लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी।

इसके बाद पुलिस ने मृतक महिला के शव को सीएचसी भेज दिया। हादसे के करीब दो घंटे बाद महिला की शिनाख्त जनपद संभल के थाना रजपुरा के गांव करकोरा निवासी 43 वर्षीय जगवती पत्नी जुगेंद्र यादव के रूप में हुई। मृतक महिला के पति जुगेंद्र यादव के द्वारा बताया गया कि वह अपने बेटे का इलाज कराने दिल्ली आया हुआ है। पत्नी के द्वारा बताया गया था कि वह बुखार से पीड़ित है। इस पर वह सोमवार को गांव से कस्बा गवां दवाई लेने के लिए आई थी। पता नहीं वह रहरा थाना क्षेत्र में कैसे पहुंच गई? वहीं,पुलिस को,मृतक की जेब से धूप बत्ती का पैकेट एवं माचिस बरामद हुई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी दीप कुमार पंत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending