Connect with us

अपराध

दो पक्षों में हुई मारपीट में महिला की मौत, कई अन्य घायल

Published

on

सिकंदराबाद (मनोज गिरि ) सब का सपना:- कोतवाली क्षेत्र के गांव आढ़ा में पारिवारिक विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हो गई। इस घटना में 65 वर्षीय वृद्ध महिला हपड़ो देवी की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। ग्राम प्रधान रविंद्र यादव के अनुसार, बुधवार की शाम शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान वृद्धा हपड़ो देवी के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के लिए ले जाते समय उनकी रास्ते में ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव के निवासियों से अपील है कि वे आपसी विवाद को हिंसा का रूप न दें और कानून का सहारा लें। प्रशासन ने भी शांति बनाए रखने की अपील की है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending