उत्तर प्रदेश
महिला मत्स्य पालक लाभ लेने के लिए इस वेबसाइट पर करें अपना पंजीकरण
अमरोहा(सब का सपना):- सहायक निदेशक मत्स्य नीतू सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 से राज्य सरकार द्वारा संचालित एक नवीन योजना ‘सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना’ संचालित की जानी है। योजना हेतु केवल महिला मत्स्य पालक ही पात्र होगी। योजनान्तर्गत इच्छुक महिला मत्स्य पालकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए विभागीय पोर्टल https:/fisheries.up.gov.in दिनांक 05.08.2024 से 19.08.2024 तक खोला गया है। इस योजना में मत्स्य बीज हैचरी स्वामी, निजी क्षेत्र एवं पट्टा धारक ऐसी महिला मत्स्य पालक पात्र होगी, जिनके तालाब की पट्टा अवधि कम से कम 5 वर्ष अवशेष हो. तथा जिनके तालाब का क्षेत्रफल 0.5 हे0 से 2 हे० तक हो एवं उनके तालाब की वर्तमान मत्स्य उत्पादकता कम से कम 4-5 टन प्रति हे० हो।
योजनान्तर्गत 0.50 हे0 के तालाब में 2 हार्सपावर के एक क्वाड पैडिल व्हील एरिएटर व 1.00 हे० या बडे तालाब पर अधिकतम दो एरियटर स्थापना पर इकाई लागत 0.75 लाख के सापेक्ष सामान्य एवं पिछडा वर्ग महिला मत्स्य पालकों को 50 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति वर्ग की महिला मत्स्य पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। आवेदक के पास एरियटर संचालन हेतु विद्युत व्यवस्था अथवा जेनरैटर होना आवश्यक है। आवेदन की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किए जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण एवं विज्ञापन विभागीय पोर्टल पर देखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त मत्स्य विभाग के जनपदीय कार्यालय मौहल्ला मोतीनगर अमरोहा में किसी भी कार्यदिवस में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
