Connect with us

Sambhal news

जायंट्स ग्रुप की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति

Published

on

संभल(सब का सपना):- जनपद सिटी के यशोदा रेस्टोरेंट में बुधवार को जायंट्स ग्रुप की महिलाओं ने नए साल की शुरुआत को बेहद उत्साह और धूमधाम से मनाया। साथ ही लोहड़ी और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की वंदना से हुई, जिसके बाद श्वेता शर्मा के मधुर स्वागत गीत ने समां बांध दिया।

ग्रुप की अध्यक्ष नीरू चहल ने कुशल संचालन कर पूरे कार्यक्रम को रोचक और सुचारू रूप से आगे बढ़ाया।महिलाओं ने भरपूर मनोरंजन किया। साधना अरोड़ा, शैली भारद्वाज, क्षमता गुप्ता, रूपाली गुप्ता, गरिमा मंगिया और नेहा गुप्ता ने विभिन्न गेम्स और हाउजी का आयोजन किया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। डॉ. उर्वशी ने रोचक पहेलियां पूछीं, जबकि डॉ. सुनीता गुप्ता ने सभी को पर्वों की बधाई दी।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा एक फिल्मी स्टोरी पर आधारित अभिनय, जिसमें प्रियंका गुप्ता, ऋतु रस्तोगी, नीरू चहल और शैली भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। ब्लैक ड्रेस और पटियाला सूट में सजी महिलाओं ने डांस कर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया।

अंत में ग्रुप अध्यक्ष नीरू चहल ने सभी सदस्यों तथा देशवासियों को नववर्ष, लोहड़ी और मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, हमारे त्योहार प्रेम, एकता और खुशियों के प्रतीक हैं।कार्यक्रम में मंजू अरोड़ा, नेहा, मोनिका, अलका, अनीता, दीपा, दीबा, रजिया, निदा, नाहिद, उषा, मंजू, राधिका, गायत्री, रानी, रेखा, रिया, रुचि, रूही, श्वेता शर्मा, सोनिया, वंदना, अर्चना, शिखा सहित ग्रुप की कई अन्य महिलाएं शामिल रही।यह आयोजन महिलाओं में उत्साह, एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रखने का बेहतरीन उदाहरण बना।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending