अंतर्राष्ट्रीय
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जनपद न्यायाधीश ने की राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक
संभल/यूपी जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल के संचालन में प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/सिविल जज(सी०डि०) संभल, आदित्य सिंह द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09.12.2023 के संबंध में राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की गयी। प्रभारी सचिव द्वारा बताया गया कि जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन में ज्यादा से ज्यादा मुकदमों को आगामी लोक अदालत में निस्तारित किये जाने हेतु बल दिया गया। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश श्रीमती कमलेश कच्छल, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव, प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदित्य सिंह, अपर जिलाधिकारी सम्भल प्रदीप वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिरीश चन्द्र, उपजिलाधिकारी चन्दौसी प्रदीप कुमार वर्मा, उपजिलाधिकारी गुन्नौर रमेश बाबू, तहसीलदार चन्दौसी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, तहसील दार गुन्नौर रवि सोनकर, नायब तहसीलदार सम्भल भारत सिंह, अधिशासी अधिकारी चन्दौसी, नायब तहसीलदार चन्दौसी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मो० मुश्ताक, प्र० नि० मोनीटरिंग सैल सम्भल आदि उपस्थित रहे। यह जानकारी प्रभारी सचिव आदित्य सिंह द्वारा दी गयी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
