Connect with us

Trending

कूड़े एकत्र करने की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर जिला अधिकारी ने किया रवाना

Published

on

hari jhandi dikhkar kiya ravana

अमरोहा/यूपी;- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा नगर पंचायत नौगांव सादात के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत 5 बैट्री चालित चार्जेबुल कूड़े एकत्र करने की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।जिलाधिकारी ने कहा कि यह बैट्री चालित कूड़ा गाड़ियां नगर पंचायत के सभी वार्डो की संकरी गलियों में पहुंच सकेगी । इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह बैटरी चालित चार्जेबुल है इसमें कोई भी ईंधन का प्रयोग नहीं किया जा सकेगा चार्जेबुल बैट्री का प्रयोग किया गया है जिससे ऊर्जा की बचत हो सकेगी ।कहा कि यह कूड़े की गाड़ियां घर-घर जाकर कूड़े का कलेक्शन करेंगे जिससे साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था नगर पंचायत में हो सकेगी शहर साफ सुथरा रहेगा कोई गंदगी नहीं रहेगी । इन गाड़ियों में गीले और सूखे कचरे को अलग अलग करने की पूरी व्यवस्था की गई है । इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पंचायत नौगांवा सादात उप जिलाधिकारी नौगांवा सुधीर कुमार अधिशासी अधिकारी नौगांवा डॉ बृजेश सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending