Connect with us

उत्तर प्रदेश

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत अनुपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 22 सितंबर को

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, अमरोहा अनूप कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दिनांक 14 एवं 15 सितंबर 2026 को दर्जी, हलवाई व बढ़ई तथा दिनांक 16 सितंबर 2026 को नाई, लोहार, राजमिस्त्री, मोची, कुम्हार एवं धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों के साक्षात्कार कार्यालय प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई केशोपुर, अमरोहा में सम्पन्न हुए थे। उन्होंने बताया कि उक्त तिथियों को अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए अनुपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से कार्यालय प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई केशोपुर, अमरोहा में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उक्त साक्षात्कार में दर्जी, हलवाई, बढ़ई, नाई, लोहार, राजमिस्त्री, मोची, कुम्हार एवं धोबी ट्रेड के अनुपस्थित अभ्यर्थी दिनांक 22 सितंबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे कार्यालय प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई केशोपुर, अमरोहा में अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें।

Trending