Connect with us

Trending

सेनरा पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय कत्थक नृत्य कार्यशाला के आयोजन का हुआ शुभारंभ

Published

on

गढ़मुक्तेश्वर/हापुड (सब का सपना):- सोमवार के दिन बिरजू महाराज कथक संस्थान के सौजन्य से शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, मेरठ प्रांत एवं सैनरा ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन का शुभ आरंभ हुआ।

सेनरा पब्लिक स्कूल दुर्गा कॉलोनी में कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढमुक्तेश्वर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाज सेवी पवन कुमार जैन, कथक संस्थान के सदस्या रुचि बलोनी, प्रबंधक निदेशक उमेश सेनरा , प्रधानाचार्या सीमा सेनरा, शिक्षा विद् एवं उप प्रधानाचार्य विजेंद्र त्यागी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि पवन कुमार जैन ने कहा कि कथक नृत्य हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है।

कार्यशाला के प्रथम दिवस पर कार्यशाला की कलाकार ईप्सा नरूला ने कथक के इतिहास का वर्णन कर शास्त्रीय नृत्य के बारे में अवगत कराया। भूमि प्रणाम, तीन ताल में तत्कार, हस्तक आदि मुद्राओं का प्रशिक्षण दिया l प्रथम दिवस पर लगभग 32 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending