Connect with us

उत्तर प्रदेश

01 जून 2025 को होगी संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा:- जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय

Published

on

हापुड (सब का सपना):- एक जून को प्रस्तावित यूपी-बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 को शासन की मंशानुरूप पारदर्शी, शुचितापूर्ण, त्रुटिरहित, नकलविहीन संपन्न कराने के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

डीआईओएस डॉ0 विनीता ने बताया कि जनपद में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर 1095 परीक्षार्थी बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक जनपद स्तरीय अधिकारी को केंद्र प्रतिनिधि नियुक्त किया है, जिनके द्वारा कोषागार से गोपनीय परीक्षा सामग्री परीक्षा केंद्रों पर ले जाया जाएगा और परीक्षा समाप्ति के बाद सामग्रियों को पुनः कोषागार में जमा कराया जाएगा।

परीक्षा दो पालियों में, प्रथम पाली प्रातः 09 से 12 बजे एवं द्वितीय पाली अपराहन 02 से 05 के मध्य आयोजित होगी। परीक्षा प्रारंभ होने के अधिकतम आधे घंटे तक ही परीक्षार्थियों का प्रवेश मान्य होगा। परीक्षा के बाद प्रश्न पुस्तिकाएं जमा कर ली जाएंगी, सिर्फ ओमार सीट की तृतीय कॉपी परीक्षार्थियों को दी जाएगी। परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी की दुकानें, साइबर कैफे इत्यादि पूर्णता बंद रहेंगे।

परीक्षा को शांतिपूर्ण नकल विहीन कराने के उद्देश्य से स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। बैठक में उन्होंने परीक्षा सम्बन्धी बिंदुवार व्याख्या करते हुए परीक्षा में योजित समस्त केंद्राध्यक्षों, केंद्र प्रतिनिधियों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र पर्यवेक्षकों को इस परीक्षा को पूरी तन्मयता व ईमानदारी से संपन्न कराने के लिए जरूरी निर्देश दिए। सभी योजित पदाधिकारियों ने निर्गत पुस्तिका में दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप त्रुटि, नकलविहीन परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।

केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्र पर्यवेक्षकों व स्टेटिक मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश पुस्तिका उपलब्ध कराई। बैठक के अंत में जिलाधिकारी ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है जो व्यवस्था अनुसार प्रत्येक परीक्षा केंद्रों पर रहेंगे।

प्रवेश परीक्षा के दौरान केवल केंद्र व्यवस्थापक व सहायक केंद्र व्यवस्थापक को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति के द्वारा मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित होगा। बीएड प्रवेश परीक्षा हेतु प्रश्नपत्र पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ही खोले जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी पारुल, पुलिस क्षेत्राधिकार सहित सभी संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending