Trending
Adampur/amroha;- गला घोंटकर मूसली से वार कर 20 वर्षीय पायल की हत्या, पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, सभी भेजे गए जेल
आदमपुर/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव बुखारीपुर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दो दिन पूर्व 20 वर्षीय पायल की गला घोंटकर और सिर पर मूसली से वार कर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि मृतका पायल के पति की भी बीते 15 दिन पूर्व मृत्यु हुई थी। पति की मौत से अभी परिवार उबर भी नहीं पाया था कि पायल की हत्या ने पूरे परिवार और गांव को झकझोर कर रख दिया। हर कोई इस घटना से दुखी नजर आ रहा था। मृतका के मायके वालों ने थाना आदमपुर में लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने क्रांति देवी पत्नी उमराव गिरि, आशा देवी पत्नी राकेश गिरि निवासीगण ग्राम बुखारीपुर थाना आदमपुर जनपद अमरोहा, मोन्टी गिरि पुत्र श्रीपाल, विमला देवी पत्नी श्रीपाल गिरि निवासीगण ग्राम पमारी थाना रजपुरा जनपद सम्भल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया। मायके वालों का आरोप है कि चारों अभियुक्तों ने एक राय होकर पायल की हत्या की है। आरोप है कि पायल की दादिया सास ने गला घोंटकर व सिर पर मूसली से वार कर उसकी जान ली। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं दूसरी तरफ इस घटना को लेकर ग्रामीणों में शोक तो व्याप्त था ही, लेकिन आशा देवी पत्नी राकेश गिरि की गिरफ्तारी से ग्रामीणों में खासी नाराजगी दिखाई दी। ग्रामीणों का कहना है कि मृतका की सगी सास आशा देवी का इस प्रकरण से कोई लेना-देना नहीं है, उसे घटना का कोई पता नहीं है और वह महिला निर्दोष है। हर किसी के मुंह पर केवल यही शब्द था कि आशा देवी जिस दिन से शादी होकर इस घर में आई है, उसी दिन से परेशान है और आज न जाने किस कर्म की सजा इस महिला को मिल रही है। यानी कि हर एक ग्रामीण आशा देवी को निर्दोष बता रहा था, लेकिन वहीं पुलिस के सामने न जाने कौन सी मजबूरी थी, जिसकी वजह से आशा देवी को भी गिरफ्तार करना पड़ा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है ताकि निर्दोष को न्याय मिले और असली दोषियों को सजा मिल सके।
वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी हसनपुर से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं जब उनसे यह पूछा गया कि ग्रामीणों के अनुसार मृतका पायल की सगी सास आशा देवी का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं है, ऐसा ग्रामीणों का कहना है, तो उन्होंने कहा कि जिस समय घटना कारित हुई, उस समय पायल की सास भी घर पर ही थी और मृत्यु सिर पर मूसली का वार करने से नहीं, बल्कि गला घोंटने से हुई है। बाकी आरोप तो न्यायालय तय करेगा।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
