Trending
SRI RAM JANM BHUMI प्रसाद माटी पाकर अधिकारी गण भी हुए गदगद बोले जय श्री राम।
सबका सपना [नवरत्न कुमार शर्मा];-भारतीय इतिहास संकलन समिति एवं हिंदू जागृति मंच के सदस्यों द्वारा जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, औषधि निरीक्षक, श्रम निरीक्षक सहित अनेक पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को भगवान श्री राम जन्मभूमि अयोध्या का पावन प्रसाद माटी भेंट की गई।
अयोध्या भगवान श्री राम जन्मभूमि जाकर हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा भगवान राम लला मंदिर की पावन पवित्र माटी प्रसाद सरयू का पवित्र जल एवं प्रसिद्ध भगवा चंदन लेकर लौटे उनके साथ संतोष कुमार गुप्ता, सुबोध कुमार गुप्ता, विकास कुमार वर्मा आदि सहयोगियों ने संभल जनपद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अयोध्या का प्रसाद भेंट किया तो वहीं जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, श्रम निरीक्षक, औषधि निरीक्षक, जैसे अनेक विभागों के अधिकारियों को प्रसाद भेंट किया। प्रसाद और रामलला मंदिर की माटी प्राप्त करके अधिकारी गण गदगद हो गए। उन्होंने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या की उत्तम व्यवस्थाओं और दिव्य भव्य मंदिर की प्रेरणादाई मनमोहक कथा को सुना और जय श्री राम बोलकर गदगद हो गए। प्रसाद पाकर अपना जीवन धन्य किया। हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि सभी अधिकारियों ने प्रसाद पाकर अत्यधिक प्रसन्नता गर्व और गौरव व्यक्त किया। हिंदू जागृति मंच के कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय बहजोई पहुंचे वहां जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर जिलाधिकारी मनीष बंसल को अपर जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा उप जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचकर सभी अधिकारियों तथा संबंधित अनेक विभागों के अधिकारियों को अयोध्या की पावन माटी प्रसाद सरयू जल और भगवा चंदन भेंट किया। संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा है कि प्रसाद अधिक से अधिक जितने सदस्यों में वितरित किया जाए उतना ही अधिक पुण्य लाभ प्राप्त होता है। इस निमित्त अपने से संबंधित परिचित अध्यापक अधिवक्ता समाजसेवी अधिकारी गण सभी को श्री राम जन्मभूमि का प्रसाद भेंट किया गया। सभी अधिकारियों ने प्रभु राम की कृपा को शिरोधार्य करते हुए प्रसाद पाकर गदगद मन से जय श्री राम बोलकर अपनी आस्था और श्रद्धा भावना व्यक्त की। प्रसाद वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व एवं मार्गदर्शन हिंदू जागृति मंच के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा का रहा।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
