Connect with us

उत्तर प्रदेश

Amroha samachar रहरा पुलिस ने लोहे की रॉड से हमला करने वाला वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- थाना रहरा पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड भी बरामद की है।


बता दें कि 17 सितंबर को ग्राम खुरतिया निवासी देवेन्द्र पुत्र राजवीर ने थाने में तहरीर दी थी। पीड़ित का आरोप था कि शरद पुत्र रामफूल सहित 4 नामजद व 2 अज्ञात लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना रहरा पर मु0अ0सं0 230/2026 धारा 352/115(2)/351(3) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 109(1)/191(2)/191(3)/117(2) BNS की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस अधीक्षक अमरोहा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रहरा पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शरद पुत्र रामफूल निवासी जेवड़ा थाना रहरा को गिरफ्तार कर लिया।

Trending