Connect with us

उत्तर प्रदेश

Hasanpur news सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा संपूर्ण ‘वंदे मातरम’, देशभक्ति से सराबोर हुआ परिसर

Published

on

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- द्वि किसान सहकारी चीनी मिल, कालाखेड़ा परिसर में स्थित विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संपूर्ण वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दि किसान सहकारी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक धीरेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि कृष्ण कुमार शर्मा ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्षता कार्यालय अधीक्षक सुरेश कुमार त्यागी एवं महिपाल सिंह चौहान ने की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम ने स्वतंत्रता संग्राम में देशवासियों में जोश भरने का काम किया। स्वतंत्रता सेनानी इसे गाते हुए हंसते-हंसते फांसी पर झूल गए। राष्ट्र सेवी संगठन संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासित और अच्छा नागरिक बनना जरूरी है। नैतिक मूल्य ही सशक्त राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर राष्ट्रीय भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को संजोए लघु भारत का स्वरूप है।


इसके बाद छात्र-छात्राओं, आचार्य बंधुओं, अभिभावकों और अतिथियों ने एक स्वर में संपूर्ण वंदे मातरम का भावपूर्ण गायन किया। अंत में प्रधानाचार्य ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर चंद्रशेखर शर्मा, तरुणा चौधरी, माधुरी शर्मा, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending