Blog
बोर्ड परीक्षा में लगे परिषदीय शिक्षकों का केंद्र व्यवस्थापक कर रहे हैं शोषण—यशपाल सिंह
बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक ड्यूटी के बहिष्कार करने की दी चेतावनी
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला स्तरीय एक बैठक का आयोजन राजपूत कालोनी हसनपुर में किया गया। बैठक में बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक,अतिकेन्द्र व्यवस्थापक आदर्श इंटर कॉलेज कुटी दौलतपुर द्वारा तीन शिक्षक साथियों पर की गई कार्यवाही को गलत बताते हुए उसे निरस्त करने की मांग की गयी।कहा गया कि बोर्ड परीक्षा में लगे किसी भी परिषदीय शिक्षक के खिलाफ अगर कोई कार्यवाही अमल में लाई जाती हैं तो हम सभी शिक्षक बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगें।
जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा संगठन द्वारा यह मांग की जाती है कि जब तक तीन शिक्षक साथियों के खिलाफ निर्गत पत्र निरस्त नहीं किया जाता है और केंद्र व्यवस्थापक रामकिशोर सिंह प्रधानाचार्य, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक महीपाल सिंह परीक्षा केंद्र आदर्श इंटर कालेज कुटी दौलतपुर को परिवर्तित नहीं किया जाता हैं तब तक जनपद भर के परिषदीय शिक्षक बोर्ड परीक्षा ड्यूटी नहीं करेंगे। किसी भी सूरत में शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
जिला मंत्री मुकेश चौधरी ने बताया कि बेसिक के शिक्षक परीक्षा केंद्र पर एक दिन पूर्व अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं तो उसी दिन संबंधित अध्यापक के विषय परीक्षा प्रभारी द्वारा नोट कर लिए जाते हैं और संभावित ड्यूटी चार्ट अध्यापकों को उपलब्ध कराया जाता है। मेरे संज्ञान में आया है कि अभी तक परीक्षा में लगे किसी भी शिक्षक को ड्यूटी चार्ट उपलब्ध नहीं कराया है जो कि शोषण करने का नया तरीका है। कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में सर्वप्रथम उस विद्यालय का शिक्षक, उसके उपरांत राजकीय विद्यालय का शिक्षक, उसके उपरांत माध्यमिक एवं वित्त विहीन विद्यालय का शिक्षक कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया जाता है और सबसे अंत में बेसिक के शिक्षकों की ड्यूटी कक्ष के रूप में लगाई जाती है। ड्यूटी में लगे हमारे शिक्षक साथियों को जिस दिन ड्यूटी नहीं होती है उसे दिन विद्यालय में उपस्थित रहना होता है। इसके अलावा भी वर्तमान समय में अध्यापकों के विभिन्न प्रशिक्षण जैसे समेकित शिक्षा का प्रशिक्षण, निपुण भारत मिशन का चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहे है।इन प्रशिक्षणों में भी शिक्षकों को उपस्थित रहना होता है। साथ ही प्रतिदिन विद्यालय में निपुण असेसमेंट भी करना होता है ऐसी स्थिति में अध्यापकों पर कार्यवाही की संस्तुति करना बेहद ही गलत हैं। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इस कृत्य की भरसक निंदा करता है।
इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हसनपुर होमपाल सिंह चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष गंगेश्वरी रामवीर सिंह, ब्लॉक मंत्री जोया हीरा सिंह, शिक्षा मित्र संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर पोसवाल,देवेंद्र शर्मा,अरविंद चौधरी,राजीव कुमार,अमित गुप्ता, राजकुमार सिंह,सतवीर सिंह, गजेंद्र सिंह ढाका,लख्मी सिंह,विक्रम सिंह, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
