Trending
जिलाधिकारी ने किया गुरैठा गौशाला का निरीक्षण, भूसे के साथ हरा चारा ना मिलने पर जताई नाराजगी
अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा ब्रह्द नंदी विहार गौशाला गुरेठा विकासखंड गंगेश्वरी का निरीक्षण किया गया । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गौशाला में पानी की व्यवस्था पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण खली चोकर उपलब्धता भूसा की उपलब्धता भूसे के साथ हरा चारा मिलाकर दिया जा रहा है या नहीं सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । भूसे के साथ हरा चारा और खली चौकर ना मिला पाए जाने पर गौशाला NGO सचिव को कड़ी फटकार लगाते हुए कड़ी कार्रवाई करने के हिदायत दी। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को नियमित रूप से पानी दिया जाए जो तालाब हैं उनमें पानी अवश्य भरा रहे ईंट की जो बाउंड्री बनाई जा रही है उसको जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाए ताकि गौशाला के अंदर ही पशु टहल सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा की भूसे के साथ हरा चारा और खली चोकर अवश्य मिलाकर दिया जाना चाहिए । यदि अगले निरीक्षण में भूसे के साथ हरा चारा न मिला तो खैर नहीं होगी हरा चारा अधिक से अधिक बुवाया जाए । कहा कि कोई भी पशु बीमार होता है तो समय से इलाज उसका हो जाए यह सुनिश्चित करें । गौशाला NGO सचिव पर कड़ी नाराजगी व्यक्त कर निर्देशित करते हुए कहा कि सही से काम करें कार्य संतोषजनक नहीं दिख रहा है सुधार करें । अतिरिक्त नये शेड बनाए जाने के निर्देश जिलाधिकारी ने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया । कहा कि जल्द से जल्द इन नए शेडों को तैयार कर छुट्टा पशुओं को संरक्षित किया जाए । इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक प्रमुख गंगेश्वरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी गौशाला के संरक्षक मौजूद रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
