Connect with us

उत्तर प्रदेश

महिलाओं को दीपावली से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ देने जा रहे बड़ा तोहफा

Published

on

cm yogi adhityanath

Yogi_adityanath_news शनिवार को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के औरैया पहुंचे जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए जनपद को 688 करोड़ की 145 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत तक बेटियों को स्नातक की पढ़ाई पर सरकार ₹15000 दे रही थी। लेकिन आने वाले सत्र से इस राशि को बढ़ाकर ₹25000 करने का निर्णय लिया जा चुका है। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को यूनिफॉर्म, जूता, मौज, बैग,किताब, स्वेटर देने की व्यवस्था तय कर दी गई है जिससे कि कोई भी बच्चा पढ़ने से वंचित न रह सके हमारा प्रयास है कि हर घर तक शिक्षा की ज्योति जले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दाखिला होने पर ₹1200 परिवार के अकाउंट में भेज दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाले आम जन को विकास कार्यों से वंचित रखते थे। हम ने जाती_ परिवार क्षेत्र और भाषा के नाम पर सामाजिक तानेबाने और छिन्न-भिन्न करने का पाप नहीं किया है विजयदशमी के दौरान शांतिपूर्वक सभी कार्यक्रम हुए हैं। 2017 से पहले पर्व और त्योहार पर हमेशा संदेह मंडराता था। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस साल की दीपावली काफी शुभ रहेगी और हम आवाहन करते हैं कि दीपावली के दिन हर घर देव स्थल पर दीपोत्सव से जुड़ेंगे। दीपोत्सव का कार्यक्रम लगातार तब तक चलना चाहिए जब तक भगवान श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान ना हो जाए वही योगी आदित्यनाथ ने मंच से घोषणा की कि हम बहुत जल्द ही महिलाओं को बड़ी सौगात देने वाले हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महिला पेंशन की राशि में इजाफा किया जाएगा। इस जनसभा का आयोजन तिरंगा मैदान में किया गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना विकास की योजनाओं का मूल्य अधूरा है



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending