Trending
31 अक्टूबर तक विकासखंड संभल को निपुण संभल बनाना:- जिलाधिकारी
संभल (बहजोई):- शहजादी सराय एडीएम कोर्ट के सामने मुरादाबाद रोड संभल स्थित रंगोली मंडप में ब्लॉक संसाधन केंद्र के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया ने प्रतिभाग किया। बैठक में जिलाधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने समस्त अध्यापकों से कहा कि विकासखंड संभल को निपुण संभल बनाना है। उन्होंने कहा कि 31अक्टूबर तक विकासखंड संभल को निपुण बनाकर एक कीर्तिमान स्थापित करना है। जिसमें समस्त अध्यापकों का सहयोग प्रत्यक्ष रूप से रहेगा अध्यापकों की अगर कोई समस्या है उसको अवगत करायें जिससे उसका निस्तारण समय रहते हुए किया जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त अध्यापकों से कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा दें उनको आज जो पढ़ाया है कल को उनसे सुनें एवं उनकी कॉपी चेक करें जिससे बच्चे अच्छा ज्ञान प्राप्त कर सकें
जिलाधिकारी ने 11 पंजिका डिजिटल करने को लेकर चर्चा की एवं समस्त अध्यापकों को बताया बेसिक शिक्षा विभाग की 11 पंजिकाओं को डिजिटलाइज किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त अध्यापक एक आदर्श अध्यापक के रूप में स्कूल आएं उन्होंने कहा कि बच्चे अनुश्रवण करते हैं और वह उसी से ही सीखते हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, सहित संबंधित अधिकारी एवं अध्यापक उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
