Trending
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग के वादों को मानक अनुसार निस्तारण नहीं होने को लेकर की नाराजगी व्यक्त
संभल (बहजोई):- कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया के अध्यक्षता में राजस्व/चकबंदी विभाग एवं नगरी निकायों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने राजस्व एवं चकबंदी विभाग के वादों को मानक अनुसार निस्तारण नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वादों का निस्तारण मानक के अनुसार करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धारा 24 के लंबित केस को लेकर कहा कि प्रत्येक दशा में धारा 24 के केसों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी प्रकार के लापरवाही संज्ञान में ना आए। राजस्व वसूली को लेकर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वसूली में प्रगति लायी जाए।
आरसी को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आरसी की वसूली को प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो बड़े बकायादार हैं उनको चिन्हित किया जाए। उनसे प्रत्येक दशा में राजस्व वसूली कराना सुनिश्चित करें।इसके उपरांत बैंक देय, विद्युत देय,स्टांप देय,परिवहन देय, व्यापार कर एवं वाणिज्य कर तथा बड़े बकायादारों से वसूली की प्रगति कम पाई गई जिसको लेकर जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यथाशीघ्र वसूली की प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि से अवैध कब्जा प्रत्येक दशा में हटवाया जाए। प्रशासन ने जो भूमि अवैध कब्जे से मुक्त कराई है उस भूमि में क्या कार्य किया जा रहा है इसको लेकर भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा,उप जिलाधिकारी संभल विनय कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी उप जिलाधिकारी गुन्नौर दीपक चौधरी डिप्टी कलेक्टर वंदना मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर रमेश बाबू समस्त तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
