Trending
किसान कृषि संगम विमल चौहान के तत्वाधान में किया गया
नोगावां/अमरोहा(शो सिंह):- रविवार को तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव विवडा खुर्द में विमल चौहान 8 वर्षों से लगातार जैविक कृषि का कार्य करते चले जा रहे हैं। जिससे वह अच्छा खासा मुनाफा तो कमा ही रहे हैं वहीं दूसरी तरफ वह किसानों में जागरूकता पैदा कर रहे है। किसानों से कह रहे हैं कि आप भी जैविक अपनाइए जैविक से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है ।
विमल चौहान 8 वर्षों से लगातार जैविक खेती करते हुए अलग मुकाम हासिल कर रहे हैं। वहीं किसान कृषि संगम विमल चौहान के तत्वाधान में किया गया है। जिसमें अमरोहा जिले के अलावा बिजनौर,मुरादाबाद,रामपुर,हापुड़, संभल,बुलंदशहर के जैविक द्वारा खेती करने वाले किसान उपस्थित रहे।जिसका संचालन मास्टर कैलाश त्यागी के द्वारा किया गया। वहीं प्रयागराज दिल्ली से आए हुए कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि संगम मे किसानों को जैविक खेती करने को लेकर जागरूक किया और जैविक खेती से होने वाले फायदे के बारे में बताया।डॉक्टर वेदुर्या प्रताप शाही ,वैज्ञानिका विजोम सेंचुरी श्रीमती अर्पण राजगोपाल जैविक ट्रेनर, प्रदीप शर्मा जी डब्ल्यू डब्ल्यू एफ से पंकज दिवाकर जी ,सुरेंद्र त्यागी जी , रवि पाल जी ,ओमप्रकाश जी ,प्रशी यादव अंकुर त्यागी ,अंकुश कुमार ,रिगन प्रताप सिंह ,अनिल, कुशेद्र सेवी प्रधान ,उपनिदेशक रामप्रवेश जी, अमरोहा जिला कृषि अधिकारी अमरोहा बबलू कुमार जी, ने किसानों को जैविक खेती के फायदे बताएं आदि लोग उपस्थित रहे
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
