Connect with us

उत्तर प्रदेश

सेवा संघ इकाई शामली की नवीन कार्यकारिणी का किया गया गठन

Published

on

शामली (संसु):- अधीनस्थ कृषि सेवा संघ इकाई शामली की नवीन कार्यकारिणी का गठन उप कृषि निदेशक शामली के सभागार कक्ष मे किया गया।
नयी कार्यकारिणी का गठन प्रान्तीय संगठन महामंत्री आम्बा प्रकाश शर्मा व प्रान्तीय संगठन मंत्री कृष्णपाल राणा के पर्यवेक्षण मे किया गया।
नयी कार्यकारिणी मे जिलाध्यक्ष संजय कुमार, जिला मंत्री जयदेव कुमार , वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित कुमार, संगठन मंत्री संजीव कुमार और कोषाध्यक्ष बिट्टू सिंह को निर्विरोध चुना गया। प्रान्तीय संगठन महामंत्री आम्बा प्रकाश शर्मा द्वारा नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियो को गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गयी।
इस मौके पर कृष्णावतार पुर्व अध्यक्ष, अजय कुमार तोमर, रविन्द्र कुमार, अवनीश कुमार, ब्रिजेश कुमार , जोनी कुमार, संदीप कुमार, सोनु कुमार, मोहित चौधरी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending