Trending
भाकियू शंकर का नौगांवा तहसील में धरना – प्रदर्शन, 9 सितंबर को कलेक्ट्रेट घेराव का एलान
अमरोहा(सब का सपना):- भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने मंगलवार को नौगांवा सादात तहसील में उप जिलाधिकारी कार्यालय पर किसान समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया । इस दौरान संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दोपहर 12 बजे से धरना – प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाज़ी भी की। । जिसकी अध्यक्षता सरपंच हर ज्ञान सिंह व संचालन जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह ने किया। भाकियू (शंकर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि दिल्ली से मुरादाबाद-लखनऊ को जाने वाली करीब एक दर्जन ट्रेनों में सामान्य कोच मात्र दो – दो ही रह गए है
, जिस से रेल यात्रियों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुरादाबाद से गजरौला होते हुए एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हरिद्वार तक किया जाना चाहिए। यात्रियों की समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर व डीआरएम मुरादाबाद को सौपा जायेगा । हमारा संगठन ये भी मांग करता है कि प्रदेश की ऐसी चीनी मिलें जिन्होंने समय अवधि में गन्ना मूल्य भुगतान नहीं किया है, उन सभी चीनी मिलों का गन्ना क्षेत्रफल काटकर समय अवधि में भुगतान करने वाली चीनी मिलों को आवंटन किया जाए, इसके साथ ही चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही वर्तमान पेराई सत्र के लिए गन्ना मूल्य बढ़ाकर ₹450 रुपए प्रति कुंतल करने की घोषणा की जाए, जिस से कि अधिकतम किसान इसका लाभ उठा सकें। इस दौरान तहसीलदार ने किसान समस्याओं का जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह अधाना ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा खतौनियों में अंश निर्धारण व त्रुटियों को सही कराने का जो आदेश दिया गया था वह हवा – हवाई साबित होता दिखाई दे रहा है, राजस्व विभाग ने इस कार्य को गंभीरता से नहीं लिया है, जिस से किसानों को काफ़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जिला संरक्षक चौधरी धर्मवीर सिंह ने कहा कि जनपद में आवारा पशुओं के साथ ही तेंदुए का आतंक भी लगातार बढ़ता जा रहा है, जिस कारण किसानों को खेतों में काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसीलियें वन विभाग को अभियान चलते हुए पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ देना चाहिए।
वहीं तहसील अध्यक्ष बबीता रानी ने कहा कि जनपद भर में बीमारियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है, इसीलियें स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल कैम्प लगाकर बीमार लोगों की जांच कराते हुए उन्हें दवाएं वितरित कराई जानी चाहिये। चौधरी रविपाल सिंह ने कहा कि हमें संगठन का विस्तार करना है इसके लिएं हमें गांव-गांव जाकर ग्राम अध्यक्ष बनाते हुए कार्यकारिणी बनानी है । वहीं जिला कार्यकारिणी द्वारा घोषणा की गई कि यदि 8 सितंबर तक संगठन की मांगों का निस्तारण नहीं किया जाता है तो भाकियू शंकर 9 सितंबर दिन (सोमवार) को अमरोहा कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए धरना-प्रदर्शन व आंदोलन को मजबूर होगा, जिसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से शासन – प्रशासन की होगी।
इस दौरान चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर,राजवीर,नरपत सिंह,नेमपाल सिंह,बबिता रानी, अशोक चौधरी, प्रीति चौधरी, मंजीत कौर, टीकाराम सैनी, विजयपाल सिंह, विक्रम पवार, गजराम चौहान, जगत चौहान, इंद्रपाल सिंह, हरपाल सिंह, भूदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, युवराज, हेमराज, समरपाल, हेमेंद्र, कल्लू भगत जी, सुखबीर सिंह, नानक सिंह बबली, अनूप सिंह, चमन सिंह, रवि पाल ,विलोकपाल सिंह, जगत सिंह चौहान, मनोज त्यागी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
