Connect with us

uttrakhand

खेल विभाग निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी जी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव मंजूरी

Published

on

Uttrakhand:- मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने आज जनपद चम्पावत के अमोड़ी, बनबसा व देवीधुरा भ्रमण के दौरान लोक निर्माण विभाग को बनबसा नगर पंचायत के अंतर्गत अत्यंत खराब मोटर मार्गों एवं नालियों के निर्माण कार्य तथा बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक 10 कि०मी० सड़कों का निर्माण कार्य के निर्देश दिए।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के टनकपुर में खेल विभाग निर्माणाधीन स्टेडियम का नाम स्व. श्री कैलाश गहतोड़ी जी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव को मंजूरी दी। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी अमोड़ी-चम्पावत के अन्तर्गत बेलखेत क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा का कार्य तथा राजकीय महाविद्यालय अमोड़ी की बाढ़ से बचाव कार्य के निर्देश दिए।


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बेलखेत में झूला पुल का निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत इधौरी में खटोली मोटर मार्ग का नाम शहीद स्व० श्री नबीन सिंह बिष्ट के नाम पर रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को भी देवीधुरा-चम्पावत के अन्तर्गत रीठा में रतिया नदी में बाढ़ सुरक्षा का निर्माण कार्य एवं एप्रोच रोड़ का निर्माण कार्य के निर्देश दिए।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा, मानसखण्ड कॉरीडोर के अंतर्गत बाराही मंदिर के छूटे हुए अवस्थापना कार्यों को सम्मिलित किये जाने हेतु धर्मस्व विभाग को और रीठा साहिब क्षेत्र में सरकारी बैंक की स्थापना का प्रस्ताव वित्त विभाग को संदर्भित किये जाने की सहमति प्रदान की

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending