Trending
Amroha अब लगेगी सरकारी योजनाओं की लाइन मंत्री जी ने दिए आदेश
अमरोहा (सु.वि.):- केपी मलिक राज्य मंत्री वन पर्यावरण जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स,सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक राजीव तरार, विधायक महेंद्र सिंह खड़क वंशी जी ,शिक्षक विधायक हरी सिंह ढिल्लो जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई । जनपद आगमन के अवसर पर सर्व प्रथम मंत्री जी ने कलक्ट्रेट परिसर में एक पेड़ माँ के नाम के दृष्टिगत बृक्षरोपन किया ।कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा वैठक के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अश्विनी कुमार मिश्र ने मंत्री जी को एक-एक करके विभागीय व जनपद की प्रगति के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। मंत्री जी ने अधिशासी अभियंता pwd से जनपद की निर्माणधीन बृहद सड़कों के निर्माण की प्रगति की जानकरी ली और सभी अपूर्ण सड़को को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता जल निगम से जलजीवन मिशन में ओवर हैड टैंक के निर्माण की जानकारी लेकर पाइप बिछाने में जो लाइन तोड़ी गयी है उसको ठीक करने के निर्देश दिये। आवागमन में दिक्कत है तो उसको ठीक कराएं समय निर्धारित कर प्राथमिकता से पूर्ण कराएं । राजीव तरारा ने सवाल किया कि जो रोड तोड़ी गयी है उसको ठीक नहीं कराई गयी गुणवत्ता का ध्यान नही रखा गया है मंत्री जी ने कहा कि कार्य ठीक करें मनीटरिंग किया जाये । हरी सिंह ढिल्लो ने अधिशासी अभियंता विद्दुत से प्रश्न किया कि जो विद्यालयों के ऊपर से लाइन उतर रही है उसको हटवाया जाए।
मंत्री ने अधिशासी अभियंता विद्दुत को निर्देशित किया कि ऐसे विद्यालयों का प्रस्ताव शासन को भेजें दुर्घटना के पहले ही उसको दुरुस्त करा दिया जाए कोई लापरवाही न हो । कहा कि विद्दुत सप्लाई का ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जो निर्धारित समय है उसको शतप्रतिशत दिया जाए। निराश्रित गौ वंश के सम्बंध में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान चलाकर बाहर घूम रहे पशुओं को सम्बन्धित गौ शाला में संरक्षित किया जाए। टीका करण का विशेष ध्यान दिया जाए आम जन का सहयोग भी लिया जाए । कोई पशु इलाज के अभाव मे मरने नहीं चाहिए ।
आयुष्मान योजना व चिकित्सा व्यवस्था के सम्बंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से जानकरी ली। कितने कैम्प लगाए गए हैं स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता के सम्बंध में ,जिस पर सन्तोष जनक जवाब cmo नहीं दे पाए। राजीव तरारा जी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के व्यवहार ठीक न होने के बारे में मंत्री जी को बताया । बताया कार्यालय में वैठे होने के बावजूद बताया गया कि cmo नहीं हैं cug में फोन न उठाने बात न करने अवैध वसूली कराने सम्बन्धी आरोप लगाए। माननीय मंत्री जी ने व्यवस्था सुधार करने को चेताया व्यवहार सभी के प्रति ठीक करें कहा गलती दुबारा न हो अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रंहे। मंत्री जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के संबंध उपजिलाधिकारी ब्रजपाल से और परियोजना निदेशक से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में जनपद के लक्ष्य के सम्बंध में जानकारी लेकर कहा कि आवंटन में मानको का पूरा ध्यान दिया जाए अपात्र का विशेष ध्यान रखा जाए भली भांति सत्यापन हो ।
जिलाधिकारी ने कहा कि क्रास चेकिंग कराया जाए । pd drda ने नरेगा के सभी कार्यों के बारे में जानकारी दी । माननीय मंत्री जी ने नरेगा के सम्बंध में कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिया जाय । अमृत सरोवर में सौन्दरीकरण का विशेष ध्यान दिया जाय ब्रह्द बृक्षरोपन कराया जाए । राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को जोड़ा जाए उन्हें रोजगार दिया लखपति दीदी बनाया जाय। उप निदेशक कृषि से प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सम्बंध में जानकारी ली । कहा सभी पात्र किसानों को समय से सम्मान निधि मिल जाए । योजना का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाय किसानो को लाभान्वित किया जाए ।उर्वरक बीज की पर्याप्त उपलब्ध होनी चाहिए कंही दिक्कत न हों । डी एस ओ से खाद्यय सुरक्षा योजना के सम्बंध में जानकारी ली ।
कहा कि राशन कार्ड सभी पात्र व्यक्ति का बना हो कोई लेनदेन की शिकायत नही मिलनी चाहिये। सभी को राशन का वितरण ठीक से हो जो राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं उनपर कार्यवाही कराया जाए। जो डीलर राशन कम दे रहे हैं उनपर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । अनुमन्य राशन प्रत्येक उपभोक्ता को मिल सके प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाय । उपायुक्त उद्दोग को निर्देश दिए कि ग्राउंड बेकिंग सेरेमनी में जो इन्वेस्टर्स प्रस्ताव दिए हैं उनको जमीन पर उतारा जाए। जिला समाज कल्याण अधिकारी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में जो लक्ष्य दिया गया है उसके अनुसार जोड़ो की शादी कराया जाए । शादी के जोड़ो का चयन ठीक से हो पात्र का ही चयन किया जाय तरीके से शादी हो । जिला समाज कल्याण अधिकारी विधवा बृद्ध विकलांग पेंशन के सभी में लाभार्थियों के चयन में सावधानी बरतें जो बीच के व्यक्ति हैं उनका हस्तक्षेप न हो । जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ऑपरेशन काया कल्प के सम्बन्ध में निर्देशित किया कि सभी पैरामीटर में कार्य पूर्ण हो जाए ।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक महिदाय ने IGRS के सम्बंध में जनपद की रैंकिंग व शिकायत के गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के सम्बंध में जानकारी दी । । इस अवसर पर माननीय मंत्री जी जिलाधिकारी जी की उपस्थिति में सभी जनप्रतिनिधियों अधिकारियों द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के उड़ीसा में आयोजित कार्यक्रम में दिए गए संबोधन के लाइव कार्यक्रम को भी सुना गया।माननीय सांसद जी ने वैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी ईमानदारी से कार्य करें सभी मिलकर जिले को प्रगति की ओर ले जाएं। प्रभारी मंत्री जी ने वैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो समीक्षा की गयी है उसमे जिन विभागों में जो कमी है उसको बेहतर किया जाय। सरकार की जो योजनाए चलाई जा रही है उनका आमजन तक सुविधाओं का लाभ मिले ।जनपद को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए सभी अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें।
जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री जी को odop के उत्पाद ढोलक भेंट कर आभार व्यक्त किया । जिलाधिकारी ने माननीय मंत्री जी को आश्वस्त किया कि जो कमी मिली है उसको सुधार किया जाएगा अगली बार जब आप आएंगे तो नया स्वरूप देखने को मिलेगा । वैठक के अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, अध्यक्ष नगरपालिका मती शशि जैन, अपर जिलाधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव, परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप उपनिदेशक कृषि, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सहित अन्य सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी गण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
