उत्तर प्रदेश
sarkari_yojna पेंशन धारक तुरंत कर ले गया काम अन्यथा नहीं मिल सकेगी पेंशन
अमरोहा(सू0वि0):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने जानकारी देते हुए कहा कि पति की मृत्युपरान्त निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही (अप्रैल, मई, जून 2024) का भुगतान माह जून, 2024 से पी०एफ०एम०एस० प्रमाणी के माध्यम से आधार बेस पेमेन्ट किये जाने के निर्देश दिये गये है, तत्कम में सर्व जनसामान्य को सूचित किया जाता है कि जिन लाभार्थियो द्वारा अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग ई-केवाईसी, ए०पी०सी०आई० नही करायी है
। वह ऐसे समस्त लाभार्थी यथाशीघ्र अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग ई-केवाईसी, ए०पी०सी०आई० करा लें एवं इसके अतिरिक्त जिन लाभार्थियों द्वारा निराश्रित महिला पेंशन योजनान्तर्गत अपना आधार प्रमाणीकरण भी नही कराया गया है। वह लाभार्थी भी जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-09 विकास भवन जोया रोड, अमरोहा में सम्पर्क कर अपना आधार प्रमाणीकरण करा लें। अन्यथा की दशा में उन सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि का भुगतान ससमय से नही हो पायेगा एवं नवीन आवेदन करने से पूर्व लाभार्थी अपने सम्बन्धित बैंक शाखा में जाकर आधार सीडिंग ई-केवाईसी, ए०पी०सी०आई० कराने के उपरान्त ही आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करें।
अतः उपरोक्त के सम्बन्ध अधिक जानकारी के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या- 09 विकास भवन जोया रोड, अमरोहा में सम्पर्क कर सकते है
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
