Connect with us

Trending

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संपूर्ण समाधान दिवस में जन समस्याओं का निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

Published

on

SAMBHAL SAMADHAN DIVASH

संभल तहसील सभागार में जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत ने तहसील समाधान दिवस में जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना।
जिसमें जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त होने वाली शिकायतों का मौके पर जाकर मौका मुआयना करने के पश्चात गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने तथा क्षेत्रीय जनसमस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें। जिससे कि उन शिकायतों की पुनरावृत्ति न हो।
समाधान दिवस में 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये तथा 02 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायत को गंभीरता से लें एवं उसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करें।


जिलाधिकारी ने संभल में विद्युत विभाग की एक मुश्त समाधान योजना के अंतर्गत बिजली चोरी के मामलों के निस्तारण को लेकर लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि यह योजना बहुत ही अच्छी योजना है इसका जनमानस लाभ उठाएं। जिनके खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज है वह 30 नवंबर तक जुर्माने में 65% की छूट प्राप्त कर सकते हैं। कुछ धनराशि जमा करते हुए अपना रजिस्ट्रेशन करा लें जिससे उन्हें छूट प्राप्त हो सके। और बकाया धनराशि जमा करते हुए बिजली चोरी के मुकदमे से मुक्त हो सकें।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कमलेश सचान, संभागीय वन विभाग अधिकारी अरविंद कुमार,उप जिलाधिकारी संभल सुनील कुमार त्रिवेदी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर तरन्नुम रजा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending