Connect with us

सरकारी योजनाएं

छात्र-छात्राएं तुरंत कर ले यह कार्य अन्यथा नहीं मिल सकेगा छात्रवृत्ति योजना का लाभ

Published

on

बहजोई/संभल:- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया, कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति / शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के समस्त पात्र छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध बजट की सीमा तक आधार बेस्ड पेमेन्ट प्रणाली के माध्यम से छात्र/छात्राओं के आधार नम्बर सीटेड बचत बैंक खाते में सीधे अमारित की जायेगी।

छात्र/छात्राओं को बैंक शाखा के साध्यम से अपने देश खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना अनिवार्य होगा, ताकि छात्रवृत्ति आवेदन पत्र फाईनल सबमिट करते समय कोई असुविधा न हो और भविष्य में छात्रवृत्ति की धनराशि छात्रों के खातों में अंतरित कराये जाने की प्रकिया में फेल्ड ट्रांजेक्शन न हो अथवा अति न्यून रहे। साथ ही यह भी अवगत कराया गया, कि जनपद में संघालित समस्त पूर्वदशम एवं दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों व छात्र/छात्राओं को भी सूचित किया जाता है कि वह वर्ष 2024-25 छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति धनराशि प्राप्त करने हेतु आवेदन करने वाले समस्त पात्र छात्र/छात्रायें बैंक शाखा के माध्यम से अपने बैंक खाते में आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें, एवं सम्बन्धित शिक्षण संस्थायें आधार नम्बर सीडिंग व एन०पी०सी०आई० से मैपिंग कराने की सूबना अपने विद्यालय के सूचना पट पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending