Trending
अब जगमग होगी गांव की गलियां नहीं होगा अंधेरा:-संजय शर्मा
बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा जनता के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार का मुख्य उद्देश्य गांवो का समुचित विकास करने के साथ ही गांव के लोगों को वह सभी सुविधाएं देना भी है जिससे अब तक ग्रामीण वंचित थे। इसी क्रम में सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना चलाई जा रही है।
इस योजना को राज्य के गांवो को रोशन करने के लिए चलाया गया है।जिसके अंतर्गत शुक्रवार को अनूपशहर विधानसभा से विधायक संजय शर्मा द्वारा गांव उटरावली में लाइटों का प्रस्ताव पास करने के उपरांत गांव में अंधेरा दूर करने के उद्देश्य से स्ट्रीट लाइट लगवाई गई है। वहीं विधायक संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा गावों को रोशन करने के लिए जो पहल की गई है आज उसी के तहत गांव उटरावली में लाइट लगावाई गई है। जिससे कि गांव की हर गली मोहल्ला रोशन हो सके। लाइट लगने के बाद ग्रामीणों में भी खुशी देखने के लिए मिली। वही केंद्र और राज्य सरकार की इस पहल के चलते गांव से अंधेरा खत्म करने का भी काम किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक संजय शर्मा के साथ साथ अजय लोधी क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम सेकरेट्री नरेन्द्र शर्मा एवं ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
