Trending
SAMBHAL मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 358 जोडे बंधे शादी के बंधन में
संभल/बहजोई(बॉबी कुमार):- जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत बडा मैदान निकट कलक्ट्रेट परिसर, बहजोई जनपद सम्भल में 358 जोडों का सामूहिक विवाह समाज के प्रत्येक जाति वर्ग समुदाय तथा उनके सामाजिक / धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/ रीति-रिवाज, सर्वधर्म समभाव एवं सामाजिक समरसता की सदभावनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में खण्ड विकास अधिकारी, असमौली से 59, खण्ड विकास अधिकारी, बहजोई से 27, खण्ड विकास अधिकारी, बनियाखेडा से 82, खण्ड विकास अधिकारी, गुन्नौर से 13, खण्ड विकास अधिकारी, जुनावई से 06, खण्ड विकास अधिकारी, पंवासा से 47, खण्ड विकास अधिकारी, रजपुरा से 23, खण्ड विकास अधिकारी, सम्मल से 66 तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, चन्दौसी से 19, नगर पालिका परिषद, बहजोई से 02, नगर पालिका परिषद, सम्भल से 08, नगर पंचायत बबराला से 02, नगर पंचायत गवों से 01, नगर पंचायत नरौली से 01 एवं नगर पंचायत सिरसी से 02 इस प्रकार (हिन्दू 324/मुस्लिम 34) कुल 358 जोडों का सामूहिक विवाह उनके सामाजिक / धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/ रीति-रिवाज के अनुरूप कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गुलाब देवी जी, मा. राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग, उ०प्र० सरकार, विशिष्ट अतिथि डॉ. अनामिका यादव जी, अध्यक्ष जिला पंचायत जनपद सम्मल, श्री अजीत कुमार उर्फ राजू, पूर्व मंत्री जी, श्री हरेन्द्र सिंह ‘रिंकू’ मा. जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री ओमवीर खडगवंशी क्षेत्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेश सिंघल, क्षेत्रीय संयोजक भारतीय जनता पार्टी, श्री राजेश शंकर राजू, चेयरमैन नगर पालिका परिषद बहजोई, समस्त ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड जनपद सम्भल, श्री गोरखनाथ भटट् मुख्य विकास अधिकारी सम्मल, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सम्मल, जिला विकास अधिकारी सम्भल, परियोजना निदेशक, डी.आर. डी.ए. सम्भल, जिला पंचायत राज अधिकारी सम्मल, जिला पूर्ति अधिकारी सम्मल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सम्भल, जिला अर्थ एवं सांख्याधिकारी सम्भल, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सम्मल, वाट माप निरीक्षक सम्मल, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी सम्मल, समस्त खण्ड विकास अधिकारी जनपद सम्भल, समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत जनपद सम्मल, श्री तिनेज कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी, सम्भल एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
