Connect with us

Trending

पक्षी प्रेमी हो तो ऐसा क्षेत्र में बना चर्चा का विषय सोशल साइट्स पर वायरल

Published

on

बुलंदशहर (मनोज गिरि):- जनपद के एक पक्षी प्रेमी का तोता लापता हो गया। बताया जाता है कि पिछले 6 दिनों से तोता लापता है। तोते को याद कर पक्षी प्रेमी का दिल तो टूट ही गया ना उन्हें भूख लग रही है और ना ही नींद आ रही है। बस तोता प्रेमी की निगाहों को अगर किसी का इंतजार है तो वह है अपने तोते का। कहा जाता है कि जैसे तोता रटता है। वैसे ही पक्षी प्रेमी अब अपने तोते की रटात लगाए बैठा है। कहता है कि मेरा तोता ला दो यदि कोई भी व्यक्ति मेरा तोता ढूंढ कर लाएगा तो मैं उसको इनाम दूंगा। इतना ही नहीं उन्होंने एक लाख की इनामी राशि देने की घोषणा भी कर दी है। अब यह पक्षी प्रेमी सोशल मीडिया साइट्स पर तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।

आखिर क्या है तोते खोने का पूरा मामला

शहर के कृष्णा नगर निवासी नवीन पाठक (55) पशु पक्षी प्रेमी है। नवीन पाठक सरकारी विभागों में ठेकेदारी का कार्य करते हैं। घर पर उनकी पत्नी ज्योति पाठक, बेटा सूर्य पाठक, बेटी नंदिनी पाठक रहते हैं। इन्होंने एक तोता पाल रखा है यह तोते को किसी पिंजरे में नहीं रखते बल्कि तोते को खुला रखते हैं। जबकि तोता भी कहीं जाता नहीं बल्कि इन्हीं के आसपास रहता है। अगर तोता कहीं जाता भी है तो वह दिन भर में घूम फिर कर शाम तक अपने घर वापस आ जाता है लेकिन यह क्या इस बार तोते को गए हुए 6 दिन गुजर गए। वापस नहीं आया तोते को खूब ढूंढा लेकिन वह नहीं मिला।

अब अपने तोते की याद में इनका अपना बुरा हाल हो गया। अब इन्होंने सोशल मीडिया साइट्स पर ऐलान कर दिया कि जो भी मेरे तोते को ढूंढ कर लाएगा मैं उसको एक लाख का इनाम दूंगा। नवीन पाठक कहते हैं कि पिछले तीन वर्ष से यह तोता मेरे पास है। जब मैं इसको लाया था तब छोटा सा बच्चा था तब मैंने सोचा था कि जब यह बड़ा हो जाएगा तो अपने आप उड़ कर कहीं ना कहीं चला जाएगा लेकिन अब वह मेरे साथ 3 साल से रह रहा है।

जिसकी मैं अपने आप से भी ज्यादा देखभाल रखता हूं अगर मेरा तोता कहीं चला भी जाता था तो वह शाम तक वापस आ जाता। इस बार तो पिछले 6 दिनों से यह वापस ही नहीं आया है। मैंने इसे काफी तलाश कर लिया लेकिन नहीं मिल रहा है तब जाकर तोता प्रेमी के द्वारा फेसबुक सोशल साइट्स पर पोस्ट साझा की गई और कहा गया कि तोता ज्यादा लंबी उड़ान नहीं भर सकता यह 1 से 2 किलोमीटर के दायरे में रहता है। मेरे बुलंदशहर वासियों आप सभी से अपील है कि जो भी मेरा तोता ढूंढ कर लाएगा उसे मैं एक लाख का इनाम दूंगा।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending