उत्तर प्रदेश
आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में युवा बढ़-चढ़ कर करें अपनी भागीदारी सुनिश्चित, इरकान अली
ढवारसी/अमरोहा (सब का सपना):- नगर में युवा राष्ट्रीय लोकदल के कैंप कार्यालय पर किसानों के मसीहा व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 122 वी जयंती पर क्षेत्र के सम्मानित किसानों ओर राष्ट्रीय लोकदल के साथियों व युवा राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारीयो के साथ चौधरी साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष इरकान अली ने कहा कि चौधरी साहब कहा करते थे कि किसान की एक नजर खेत पर रहे दूसरी नजर दिल्ली पर रहे और युवाओं से कहा कि आने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
वहीं पूर्व सीओ, जिला पंचायत सदस्य शीशराम सिंह ने कहा कि चौधरी साहब कहा करते थे की असली भारत गांव में बसता है हमें उनके आदर्शों का अनुकरण करना चाहिए। इस अवसर पर सरवन चौधरी, अनीस अहमद सैफी, रामकुमार प्रधान, रामौतार, मोहित त्यागी, रूपराम राना, मोहित शर्मा, सौरभ सैनी, विजेंद्र शर्मा, अंकित सागर, राजेंद्र प्रजापति, अमित प्रजापति, रिंकू गुर्जर, तस्लीम अहमद, कैलाश प्रधान, धर्मवीर सिंह, फिरोज मलिक आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
