अपराध
किसान संगठनों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को अज्ञात पर पंजीकृत करनी पड़ी रिपोर्ट
बलदेव/मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- भारतीय किसान यूनियन के चढूनी, टिकैत व अराजैनतिक गुटों ने तीन घंटे थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने फंदे पर लटके पाए युवक के शव प्रकरण में हत्या की रिपोर्ट दर्ज न करने पर रोष जताया। अंत में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर धरना समाप्त करा दिया।
दरअसल 18 दिसंबर से लापता क्षेत्र के गांव जादोपुर के युवक विष्णु का शव 19 दिसंबर को बरौली रोड पर पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टर्माटम रिपोर्ट में फंदा लगाने से मृत्यु की पुष्टि के आधार पर आत्महत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, जबकि ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं। इसे लेकर गांवों में हुई पंचायतों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच कराने का निर्णय लिया। इसकी मांग को लेकर किसान संगठनों ने संयुक्त रुप से रविवार को थाने का घेराव कर धरना दिया। इसमें करीब तीन घंटे तक दर्जन भर लोगों ने संबोधित कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।
मृतक के चाचा ने बताया शौच की कहकर निकला देर रात्रि तक वापस नहीं लौटा। सुबह दौड़ लगाने गए युवकों को उसकी लाश पेड़ से लटकी मिली थी। यहां शव की गर्दन दुपट्टे से बंधी मिली, शरीर जमीन से टिका था, मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्होंने विषाक्त देकर हत्या का आरोप लगाया है।सीओ धर्मेंद्र चौहान व थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने आक्रोशित लोगों की मांग पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर धरना समाप्त करा दिया। अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान ने एवं संचालन गणेश तोमर ने किया। इसमें चढूनी के मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर, टिकैत के जिलाध्यक्ष धर्मवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष बिल्ला सिंह एवं उदयवीर सरपंच, अवधेश रावत, हरिपाल सिंह परिहार, गणेश तोमर, हीरा चौधरी, श्यामवीर सिंह, सोनवीर तोमर, जयपाल चौधरी, महेश प्रधान, राहुल चौधरी, राम गोपाल, रामफल तोमर, अरब सिंह फौजी, डा. जेएस जाट, रवि पराशर, हाकिम तोमर, देवू, तेजपाल तोमर, नीरेश कोएड, बीघा लाल, धीरी सिंह, गुड्डू प्रधान, संजय सरपंच, अजय प्रधान, निरंजन सिंह, तेजवीर, भजनी, बच्चू सिंह, लाला राम आदि रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
