Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

Published

on

मथुरा (सब का सपना) राजकुमार गुप्ता:- जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील मांट में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस/ तहसील दिवस। जिलाधिकारी ने जनता की शिकायतों को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उप जिलाधिकारी मांट अभिनव जे जैन ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में आज मांट तहसील में कुल 44 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दी गई है।

वहीं जिलाधिकारी ने राजस्व से संबंधित शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता से किए जाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए के जनता के प्रति पुलिस का बड़ा ही सरल व समृद्ध व्यवहार होना चाहिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता ही सर्वोपरि होती है, जनता की समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है।

इसी क्रम में उप जिलाधिकारी महावन आदेश कुमार ने जानकारी देते बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन में आज महावन तहसील के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 27 शिकायतें प्राप्त हुई। उप जिलाधिकारी गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि तहसील गोवर्धन में 13 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। उप जिलाधिकारी छाता श्वेता ने बताया कि छाता तहसील में 18 शिकायतें प्राप्त हुई तथा उप जिलाधिकारी सदर वैभव गुप्ता ने बताया कि तहसील सदर में 16 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending