सरकारी योजनाएं
ग्राम उद्योग अधिकारी ने रोजगार सृजन हेतु संचालित योजनाओं की दी जानकारी
अमरोहा (सब का सपना):- जिला ग्राम उद्योग अधिकारी गजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा खादी एवं ग्रामोद्योग के माध्यम से रोजगार सृजन हेतु संचालित योजनाओं एवं क्रिया कलापों तथा कार्यरत उद्यमियों को उत्पाद विकास, गुणवत्ता एवं आधुनिक तकनीक की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला ग्रामोद्योग अधिकारी अमरोहा द्वारा बृहस्पतिवार को विपणन विकास सहायता (एस.सी.एस.पी.) योजनान्तर्गत राजकीय आई०टी०आई०, कैशोपुर, अमरोहा में दिन में समय 12.00 बजे से जागरूकता शिविर कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गजेन्द्र सिंह द्वारा नवयुवक / नवयुवतियों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमन्त्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यकस योजना, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना, प्रशिक्षण व माटीकला उद्योग आदि से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी के साथ-साथ आवेदन करने हेतु आवश्यक प्रपत्रों, पंजीकरण / प्रमाण पत्रों प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाने एवं विपणन सम्बन्धी जानकारी प्रदान की गई, अग्रणी जिला प्रबन्धक मिठ्ठुराम द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बैंक स्तर से पूर्ण सहयोग किये जाने का आश्वासन दिया गया, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, कैशोपुर द्वारा सभी प्रतिभागियों से विभागीय योजनाओं को लाभ लेने हेतु आहवान किया गया तथा ओमप्रकाश गोला प्रजापति निवर्तमान अध्यक्ष, उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा प्रतिभागियों से उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड एवं उ०प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक संख्या में लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर राहुल कृष्ण शर्मा, प्राचार्य, राजकीय आई०टी०आई०, मिठ्ठूराम अग्रणी जिला प्रबन्धक केनरा बैंक, दीपनारायण सिंह, सहायक उपायुक्त, जिला उद्योग केन्द्र, कृष्ण कुमार साहू प्रबन्धक, कौशल विकास मिशन, स्वाति एवं सिम्मी कोर्डिनेटर टीआरआई०, स्वाधीन कुमार, आशीष कुमार कुमार आदि उपस्थित रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
