अपराध
पुलिस चैकिंग के दौरान मुठभेड़ में 10 हजार के इनामी गोकश को लगी गोली
बुलंदशहर (मनोज गिरि) सब का सपना:- नगर पुलिस की गोकशी करने वाले बाइक सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें 10 हजार रुपये का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा बदमाश फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए गोकश के कब्जे से तमंचा-कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है।
रविवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शनिवार रात थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम खालसा तिराहे के पास संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक आती हुई दिखाई दी। पुलिसकर्मियों द्वारा संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बाइक सवार बदनौरा पुल की तरफ तेजी से भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए ज्ञानलोक कॉलोनी के समीप बदमाशों की घेराबंदी कर ली। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।
जिसको घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य साथी बदमाश भागने में सफल रहा। पकड़े गए घायल बदमाश की पहचान 10 हजार के इनामी शनि उर्फ नन्हे निवासी गांव उझाती जिला अमरोहा के रूप में हुई। घायल को जिला अस्पताल में भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि उक्त बदमाश शातिर किस्म का गोकश है। जिसकी नगर पुलिस को दिसम्बर 2024 में नगर कोतवाली में दर्ज मुकदमे में तलाश थी। उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास से एक तमंचा, कई कारतूस और बाइक बरामद हुई है। आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
